नंबर हैक कर सहायता के लिए भेजा संदेश, ठग लिए 80 हजार, जाने कहा की है ये खबर
कोरबा | कुसमुंडा निवासी अनिल सिंह नामक व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके सभी मित्रों को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज किया कि काफी मुसीबत में है और सहायता प्रदान करने हेतु राशि भेजें। इस पर उनके परिचित व मित्रों ने 80 हजार रुपये भेज दिए। बाद में जब अनिल को जानकारी मिलीए तब उन्होंने सभी लोगों को जानकारी दी। मामले की लिखित में सूचना मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मामला कुसमुंडा क्षेत्र में घटित हुआ। यहां निवासरत अनिल सिंह के नंबर को हैक करते हुए किसी ठग ने उसके कई परिचितों को 80 हजार की चपत लगा दी। बताया जा रहा है कि अनिल का फेसबुक अकाउंट ठग ने हैक कर उससे जुड़े अनेक मित्रों को मैसेंजर पर संदेश भेजा कि वह मुसीबत में है और उसे सहायता चाहिए। इस पर अनिल के परिचित व मित्रों ने विश्वास कर लिया और राशि भेजना शुरू कर दिया। नेट बैंकिंग के जरिए राशि भेज दी। जब तक यह माजरा स्पष्ट होता, तब तक ठग 80 हजार से ज्यादा का चूना लगा चुका था। कुसमुंडा के अमरीक सिंह रिंकू को भी इस सिलसिले में 30 हजार की चपत लगी है। अनिल सिंह जिनके नाम से यह सब हुआ। उनका नंबर पहले ही हैक हो चुका था, इसलिए उस पर कॉल किया जाना संभव नहीं हुआ। दूसरे नंबर पर उन्हें इस बारे में मित्रों ने अवगत कराया। तब अनिल ने अपने सभी परिचितों को वाट्सएप पर सूचना दी कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदेश को सही नहीं माना जाए और न ही किसी को भी रुपये ट्रांसफ र किए जाएं। इसके साथ ही उसने कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले में साइबर सेल से जांच पड़ताल करा रही है। इसके बाद ही अपराध दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि इन दिनों लोगों को ठगने के लिए ठगों ने कई तरह के फ ॉर्मूले इजाद कर रखे हैं। इनके माध्यम से लोगों की अहम जानकारी जुटाई जा रही है। उनके फ ोन नंबर से लेकर अन्य महत्वपूर्ण डिटेल हासिल किए जा रहे हैं। खबर है कि फेसबुक अकाउंट रखने वाले लोग प्रोफ ाइल में अपनी जन्मतिथि शामिल करते हैं। इसी के माध्यम से ठग उनके बारे में सारी जानकारी एकत्र कर लेते हैं। बाद में उनका नंबर हैक करते हुए इस तरह का मायाजाल रखते हैं कि दूसरों को समझ ही नहीं आता कि जो कुछ किया जा रहा है वह गलत भी हो सकता है।







.jpeg)












