हैवानित की हदे पार: विधवा महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला स्टील का ग्लास
झारखंड। एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- यह मामला झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए हंटरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर वेदप्रकाश ने बताया है कि पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि पीड़िता खतरे से बाहर है. स्थिति नियंत्रण में है। बताया जाता है कि चतरा की पीड़ित महिला भी 50 साल की है। वह विधवा बताई जाती है। हंटरगंज पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चतरा जिले के एसपी ने कहा कि नामजद तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी फरार है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।







.jpeg)












