नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मानवता हुई शर्मसार : 9 माह की मासूम के साथ हैवान ने की दरिंदगी, खून से लथपथ मिली बच्ची

मानवता हुई शर्मसार : 9 माह की मासूम के साथ हैवान ने की दरिंदगी, खून से लथपथ मिली बच्ची
Share

बलंद शहरउत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना खुर्जा देहात इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है | यहां एक 9 माह की मासूम बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाया गया | इस घटना को गांव के ही एक दरिंदे ने अंजाम दिया है | बच्ची को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है |

जानकारी के अनुसार बच्ची को खिलाने के बहाने से आरोपी बच्ची को घर से लेकर गया था, जहां अपने घर ले जाकर बच्ची को दुष्कर्म का शिकार बना दिया | इसके बाद बच्ची खून से लथपथ पड़ी मिली थी, जिसे देख पूरे गांव में हड़कंप मच गया | इस घटना से आक्रोशित लोग आरोपी को खोजने में लगे हैं | मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई है जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है | फिलहाल आरोपी युवक के तीन रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है |

पूरा मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का है | पूरे मामले में सीओ खुर्जा सुरेश कुमार का कहना है कि बच्ची के साथ हुई घटना की पूरी जांच की जा रही है और फिलहाल मेडिकल के लिए बच्ची को भेजा गया है | जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा | आरोपी के कुछ रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा | स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है |


Share

Leave a Reply