नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BREAKING NEWS : कांग्रेस पार्षद दल की बैठक के ठीक पहले सीएम हाउस पहुंचे आधा दर्जन निर्दलीय पार्षद, जाने पूरी खबर

BREAKING NEWS : कांग्रेस पार्षद दल की बैठक के ठीक पहले सीएम हाउस पहुंचे आधा दर्जन निर्दलीय पार्षद, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | रायपुर नगर निगम में महापौर के साथ ही सभापति के चुनाव के ठीक पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री निवास में आज सभी निर्वाचित कांग्रेस पार्षद दल की बैठक बुलाई गई है। इधर शहर के आधा दर्जन निर्दलीय पार्षदों के भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचने की सूचना है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाईन स्थित निवास कार्यालय में आज शहर के विभिन्न वार्डों से निर्वाचित हुए कांग्रेसी पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। संभवत: इस बैठक में सभी पार्षदों को सभापति और महापौर चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। ज्ञात हो कि रायपुर नगर निगम में कुल 70 सीट हैं। इनमें से 34 में कांग्रेस का, 29 में भाजपा का तथा शेष में निर्दलीय पार्षद चुनकर आए हैं। रायपुर नगर निगम में बहुमत के लिए 36 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में कांग्रेस को केवल 2 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल करना होगा और इसके बाद शहरी सत्ता एक बार फिर से कांग्रेस के पाले में आ जाएगी। जबकि दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल भाजपा को बहुमत के लिए सभी 7 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल करना होगा जो कि व्यवहारिक रूप से काफी मुश्किल नजर आ रहा है। इधर आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कांग्रेस पार्षद दल की बैठक में आधा दर्जन निर्दलीय पार्षदों के भी पहुंचने की सूचना है। माना जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद ये सभी आधा दर्जन निर्दलीय पार्षद कांग्रेस के समर्थन का ऐलान कर सकते हैं। बताया जाता है कि सभी निर्दलीय पार्षद इस शर्त  पर अपना समर्थन दे सकते हैं कि उनके वार्डों में विकास कार्य के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। 
 

Share

Leave a Reply