Happy Birthday Dhoni: धोनी हुए 40 के , सोशल मीडिया पर मिल रही बधाई
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को 40 साल के हो गए। उनके इस बर्थडे पर देश के कोने कोने से उन्हें सोशल मीडिया पर फैन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। आईसीसी, बीसीसीआई और क्रिकेटरों के अलावा फैन्स भी 'कैप्टन कूल' धोनी को उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें 'लीजेंड और प्रेरणास्रोत' बताया है। बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, ' लीजेंड और प्रेरणास्रोत। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमस धोनी को उनके जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। हैप्पी बर्थडे धोनी'
धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जो अपनी कप्तानी में तीनों आईसीसी खिताब जीत चुके हैं। इनमें 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने 2020 में 15 अगस्त की संध्या पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा है। धोनी ने जिस दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी, उसी दिन भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
रैना ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ' आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। एमएस धोनी, आप मेरे लिए दोस्त, भाई और एक मेंटर रहे हैं, जिसे कोई भी कभी भी मांग सकता है। ईश्वर आपको स्वास्थ्य रखे और लंबी आयु दें! एक प्रतिष्ठित खिलाड़ी और एक शानदार होने के लिए धन्यवाद। जन्मदिन मुबारक हो धोनी।'
धोनी की कप्तानी में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और मोहम्मद कैफ ने भी माही के बर्थडे पर उन्हें विश किया है। आईपीएल टीम चेन्नई के लिए लंबे समय धोनी के साथ खेल रहे वेस्टइंडीज के आलराउंडर डैवन ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर धोनी को अपना भाई कहते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी हैं। ब्रावो ने साथ ही उनसे और हेलिकॉप्टर शॉट की मांग की है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंस्टाग्राम पर धोनी का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ' वन मैन, मिलिसन इमोशंस'। आईसीसी ने ट्विटर पर 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल का वीडियो पोस्ट करके उन्हें बर्थडे की बधाई दी है।







.jpeg)












