BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हरेली, हरियाली व खुशहाली का त्यौहार है -डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर

हरेली, हरियाली व खुशहाली का त्यौहार है -डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर
Share

रायपुर छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार हरेली पूरे अंचल में मनाया जाता है खास बात यह है कि इस दिन किसान खेत खलिहान में कृषि औजार, गेड़ी आदि की पूजा अर्चना करते हैं, साथ ही गांव में गेड़ी दौड़,नारियल फेक जैसी कई स्पर्धाएं आयोजित की जाती है |
डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि प्रातः गांव का बैगा द्वारा घर-घर जाकर चौखट में कील् लगाई जाती है, एवं नीम की डाल लगाता है, ताकि उस घर को किसी की बुरी नजर ना लगे, दूसरी और ऐसी मान्यता है कि नीम की डाल के कारण घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है, विषाणु नष्ट होते हैं गांव में घरों की दीवारों पर गोबर से श्री हनुमान जी का चित्र बनाया जाता है ताकि भूत-प्रेत उस घर में प्रवेश नहीं कर सके, माना जाता है कि हरेली के दिन खेत में नागर कुदाली फावड़ा आदि का काम पूरा हो जाता है, इसलिए आज के दिन कृषि औजार नांगर,कुदाली, गैती, रापा, सहित खेती बाड़ी के काम में आने वाले औजारों की पूजा की जाती है, पशुधन को औषधि खिलाई जाती है, इस दिन बैलों के साथ गायों की पूजा अर्चना की जाती है | आगे डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि हरेली में ग्रामीणों द्वारा अपने कुल देवताओं का भी विशेष पूजन किया जाता है गेड़ी आदि की पूजा अर्चना कर चीला, फरा, सोहारी गुलगुला भजिया आदि का भोग लगाया जाता है इसके पश्चात सभी घर के सदस्य प्रसाद ग्रहण करते हैं, बच्चे पूजा के बाद गेड़ी पर चढ़कर गांव की गलियों सड़कों पर इस त्योहार को मनाते हैं | हरेली का मुख्य आकर्षण गेड़ी ही होती है, जो हर उम्र के लोगों को लुभाती है यह बांस से बना एक सहारा होता है जिसके बीच में पैर रखने के लिए खाॕचा बनाया जाता है गेड़ी की ऊंचाई हर कोई अपने हिसाब से तय करता है कई जगहों पर 10 फीट से भी ऊंची जोड़ी भी देखने को मिलता है |
 


Share

Leave a Reply