BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्या आपने भी स्वामी आत्मानंद स्कूल में आनलाइन आवेदन किया है, तो 30 तक जमा करें ये दस्तावेज

क्या आपने भी स्वामी आत्मानंद स्कूल में आनलाइन आवेदन किया है, तो 30 तक जमा करें ये दस्तावेज
Share

सूरजपुर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश केलिए आॅनलाइन माध्यम से 5 अप्रैल से वेबसाईट पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 तक निर्धारित किया गया है। बहुत सारे अभिभावकों, विद्याथिर्यों की ओर से आॅनलाइन आवेदन भरने के बाद उसका प्रिंट आउट व आवश्यक दस्तावेज संबंधित विद्यालय में जमा नहीं किया गया है। जिस कारण उनका वेरिफिकेशन नहीं किया जा सका है तथा ऐसे विद्याथिर्यों को किसी भी प्रकार से प्रवेश नियमावली अनुसार चयन आरक्षण का लाभ नहीं मिल पायेगा। आॅनलाईन आवेदन करने के पश्चात निम्नानुसार आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रिंट आउट के साथ संलग्न कर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में 30 अप्रैल 2022 तक समय सुबह 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक जमा किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज : जन्म प्रमाण-पत्र (कक्षा 1ली के लिए), सक्षम अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड, राशन कार्ड (बीपीएल वर्ग के लिए बीपीएल प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से बीपीएल सर्वे सूची की सत्यप्रतिलि सहित), स्थानांतरण प्रमाण-पत्र मूलप्रति चयन उपरान्त (कक्षा 1ली को छोड़कर), पिछली कक्षा की अंकसूची (कक्षा 1ली को छोड़कर), बैंक पासबुक (विद्यार्थी, अभिभावक), ब्लड ग्रुप, हाफ फोटो (03 प्रति)।
 


Share

Leave a Reply