हवलदार ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कि आत्महत्या , पढ़े पूरी खबर
कुपवाड़ा में सैन्य कैंप के अंदर सोमवार सुबह 4:30 बजे एक हवलदार ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान शिंदे संदीप अर्जुन के तौर पर हुई है। वह द्रंग्यारी चौकीबल में तैनात था । जानकारी के बाद उन्हें श्रीनगर के सैन्य अस्पताल ले जाया गए। लेकिन वे नही बचाए जा सके। इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब haइससे एक दिन पहले रविवार को रामबन में कंपनी कमांडर की जिम्मेदारी संभालने वाले मेजर ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
23 राष्ट्रीय राइफ्ल्स की अल्फा कंपनी की महू बल पोस्ट पर तैनात मेजर की पहचान परविंदर सिंह पुत्र रशपाल सिंह निवासी प्रियदर्शनी विहार नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे मेजर परविंदर सिंह की आत्महत्या की सूचना दी गई। मेजर परविंदर 23 आरआर में पिछले दिनों ही कंपनी कमांडर बनाए गए थे। रात को अपने क्वार्टर में उन्होंने एके राइफल से खुद को गोली मार ली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच पूरी कर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है।







.jpeg)












