BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डॉक्टरों ने महिला को घोषित कर दिया मृत, अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त हो गई जिंदा, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार…

डॉक्टरों ने महिला को घोषित कर दिया मृत, अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त हो गई जिंदा, जानिए कैसे हुआ ये चमत्कार…
Share

 एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. एक वृद्ध महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में वृद्ध महिला जिंदा हो गई. महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. अब लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

बता दें कि बिहार की रहने वाली 72 वर्षीय महिला को छत्तीसगढ़ में डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया था. परिजन जब उसका दाह संस्कार करने के लिए बेगूसराय ला रहे थे तो वह बिहार पहुंचते ही जिंदा हो गई और फिलहाल महिला का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है.

मामले में डॉक्टर का कहना है कि, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है. हॉट ब्लॉक होने की वजह से सांस रुकने पर छत्तीसगढ़ में मृत घोषित किया गया होगा लेकिन चारपहिया वाहन से लाने के दौरान रास्ते में जर्क से सीपीआर की वजह से फिर सांस चलने लगी है. फिलहाल महिला की स्थिति ठीक है और सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना इलाके की निवासी रामरती देवी (72) अपने पुत्र के पास छत्तीसगढ़ के कोरबा में रह रही थी. बीते रविवार को रामरती देवी की तबीयत अचानक बिगड़ी तो उसे कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान वहां के डॉक्टर ने रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया.

महिला की मौत के बाद परिजन उसे स्कार्पियो वाहन से अपने गांव बेगूसराय के लिए चल पड़े. रास्ते में औरंगाबाद के आसपास जब महिला के पुत्र मुरारी ने मां के शव को एक बार फिर हाथ लगाया तो शरीर में कुछ हलचल महसूस हुई.


Share

Leave a Reply