कट मारकर मोटरसाइकिल चला रहे युवक को समझाइश देने पर किया,धारदार औजार से हमला
रायपुर। कट मारकर मोटरसाइकिल चला रहे युवक को समझाइश देने पर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानंद नगर खमतराई निवासी अजय सिंह राजपूत 28 वर्ष पिता स्व.राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्री अस्पताल के पास शिवानंद नगर में रामपूजन पटेल अपने साथी संजय पटेल के साथ मोटरसाइकिल को कटमारते हुए चला रहा था। प्रार्थी द्वारा समझाईश देने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर नुकीला औजार से दाहिने आंख के पास वारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












