नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पत्नी के सामने बिहार के 12 साल के बच्चे से करता था कुकर्म, भागने की कोशिश पर जला दिए तलवे

पत्नी के सामने बिहार के 12 साल के बच्चे से करता था कुकर्म, भागने की कोशिश पर जला दिए तलवे
Share

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के बच्चे को एक पति-पत्नी बिहार से लेकर जयपुर आए थे। वहां उससे दिनभर चूड़ी बनवाने का काम कराया जाता था और फिर खाने में पानी और बिस्किट दिया जाता था। इतना ही नहीं, जब बच्चा खाने की मांग करता था, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। पत्नी के सामने ही पति उस बच्चे के साथ कुकर्म भी करता था।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के दरभंगा के रहने वाले शख्स ने अपने बच्चे को किसी परिचित दंपती के साथ जयपुर भेज दिया। जयपुर के शास्त्री नगर के मक्का मस्जिद इलाके में रहने वाले मोहम्मद रियाज और रूही परवीन के साथ यह बच्चा रहता था। दंपती बच्चे से सुबह सात बजे से लेकर रात 12 बजे तक बच्चे से चूड़ी बनवाई जाती थी। बच्चा जब अपने घर पर बात करता था तो उससे जबरन बुलवाया जाता था कि वह ठीक है।
पत्नी के सामने करता था बच्चे से दुष्कर्म
बच्चे ने पुलिस को बताया कि रियाज शराब के नशे में अपनी पत्नी रूही के सामने बच्चे के साथ कुकर्म करता था। इस बीच एक बार जब बच्चे ने भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके पैर के तलवे जला दिए। बच्चे ने बताया कि जब बीमार होने पर वह आरोपियों को बताता था तो वह वे दवा दिलाने के बजाए उसके साथ मारपीट करते थे। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज वापस ना जाए, इसलिए तेज आवाज में स्पीकर पर म्यूजिक बजा देते थे।
यूं हुआ हैवानियत का खुलासा
दरअसल मंगलवार को बच्चे से रूही ने छत की सफाई करने को कहा। पैर कटे होने की वजह से उसे चलने में दिक्कत हो रही थी तो वह रेंगकर पड़ोसी की छत पर पहुंचा और फिर वहां से नीचे सड़क पर आया। आसपास के लोगों ने जब एक नए लड़के को यूं रेंगते हुए देखा तो उसके पास गए। वहां उसके शरीर पर पिटाई के निशान उभरे थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रूही को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं रिजाज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
 


Share

Leave a Reply