लू, गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
भोपाल : वर्तमान में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इसके कारण लू लगने की आशंका बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को अलर्ट जारी कर लू से बचने के लिए लोगों को दोपहर में अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से निकलें।
स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, खाली पेट घर से बाहर न जाएं, इसमें लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। दिन में कम से कम कुल 12 से 15 गिलास पानी जरूर पीएं।







.jpeg)












