स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का निर्देश महंगे बुके के बजाए पौधे-किताबें भेंट करें, जाने पूरी खबर
रायपुर | राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने पहुंचने वाले विभागीय अधिकारी अब फूलों का गुलदस्ता लेकर नहीं आएंगे, बल्कि इसकी जगह वे पौधे या किताबें लेकर पहुंचेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री के बंगले से जुड़े सूत्रों की माने तो यह निर्देश स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ही दिया है। अब तक मंत्री श्री सिंहदेव से मिलने पहुंचने वाले विभागीय अधिकारी महंगे बुके लेकर पहुंचते थे। इन बुकों का केवल एक दिन उपयोग होता था। सजावट करने के बाद अगले दिन इन बुकों को फेंकना पड़ता था। इससे महंगे फूलों की बर्बादी होती थी। मंत्री श्री सिंहदेव के करीबियों की माने तो श्री सिंहदेव इस बात से प्रसन्न नहीं हैं। उन्होंने मौखिक रूप से यह निर्देश दिया है कि उनसे मिलने आने वाले अधिकारी बुके के बजाए पौधे अथवा किताब लेकर पहुंचे। पौधों को आमजनों में, उद्यानों में वितरित किया जाएगा, जिससे उद्यान सुधरेंगे वहीं आमजनों को भेंट करने से हरियाली के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी और इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। सूत्रों की माने तो यही नहीं मौखिक निर्देश में यह भी कहा गया है कि अधिकारी यदि जरूरतमंद बच्चों को और ग्रामीण अंचलों से आकर यहां पढऩे वाले बच्चों को कापी-किताब भेंट करेंगे तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी।







.jpeg)












