BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कल लौट रहे है स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, जाने आलाकमान से मीटिंग पर क्या कहा

कल लौट रहे है स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, जाने आलाकमान से मीटिंग पर क्या कहा
Share

दिल्ली. छत्तीसगढ़ में शियासी संकट खत्म होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कल से अपने काम पर लौट रहे हैं. शनिवार शाम को स्वास्थ्य मंत्री काफी लंबे समय के बाद रायपुर लौट रहे है. टीएस सिंहदेव कल से मंत्रालय के अफसरों के साथ समीक्षा बैठकें भी शुरू कर देंगे. मुख्यमंत्री पद की कुर्सी को लेकर चल रही रस्साकशी पर उन्होंने कहा कि आलाकमान ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है, निर्देश का इंतजार कर रहे हैं. ढ़ाई-ढ़ाई साल के मुख्यमंत्री पद के वादे को पूरा कराने के लिए टीएस सिंहदेव काफी दिनों से आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे. स्वास्थ्य मंत्री खुद कहते हैं कि पार्टी हाईकमान राहुल गांधी के सामने खुले मन से अपनी बात रख दी है. अब सिर्फ हाईकमान के दिशा निर्देश का इंतजार है. वैसे समय-समय पर हाईकमान से दिशानिर्देश मिलते है और उस पर काम करते है.


स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शनिवार को राहुल गांधी से हुई मुलाकात पर कहा कि मुख्यमंत्री ने 24 अगस्त की मुलाकात के बाद भी राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था. 25 अगस्त को इस वजह से वो दिल्ली रुके भी थे. अब कल का समय मिला, उनकी मुलाकात हो गई. राज्य के प्रभारी पीएल पुनिया ने भी इस बारे बताया था. टीएस सिंहदेव ने बताया कि हाईकमान के निर्णय का इंतजार है. बात बहुत खुलकर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व से मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो फिर मिलेंगे, वैसे बार-बार हाईकमान से मिलने का कोई औचित्य नहीं है.


Share

Leave a Reply