BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Health Tips: सर्दियों में हाइड्रेट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, नहीं होगी पानी की कमी

Health Tips: सर्दियों में हाइड्रेट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, नहीं होगी पानी की कमी
Share

 Health Tips: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में पानी की कमी को दूर करने के लिए डाइट में कुछ फलों, सब्जियों और जूस को शामिल कर सकते हैं। शरीर को दिन में 3 से 4 लीटर पानी की जरूरत होती है, जो कई बीमारियों से बचाता है।

टमाटर
टमाटर को सलाद के रूप में खाने से हमारी बॉडी में पानी की जरूरत पूरी होती है। साथ ही ये डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसके अलावा टमाटर में कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं जो बॉडी को कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाता है।

पालक
इस हरी पत्तेदार सब्जियों में पानी की मात्रा लगभग 93 प्रतिशत तक होती है, जो हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आयरन की कमी को पूरा करता है। पालक भी आपके इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी और काफी फायदेमंद भी होता है।

दही
एक कप दही में 75 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही ये जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हमें हेल्दी बनाए रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी
तरबूज के बाद सबसे ज्यादा पानी स्ट्रॉबेरी में होता है। साथ ही फैट फ्री और लो कैलोरी वाला फल है, भूख को कंट्रोल कर वजन कम करता है। इसे खाने से भी शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फास्फोरस, पोटेशियम और फाइबर आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

ग्रेपफ्रूट
ग्रेपफ्रूट कोलेस्ट्रॉल में लगभग 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्व क्रेविंग को कंट्रोल करता है।


Share

Leave a Reply