BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी मामले की झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी मामले की झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
Share

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल चेक बाउंस मामले की सुनवाई बुधवार को हुई. इस दौरान अभिनेत्री अमीषा को मिली राहत को जहां बरकरार रखा, वहीं मध्यस्थता संबंधी मामले के बारे में कोर्ट ने दोनों पक्षों से जानकारी मांगी. इस मामले की अगली सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी |


झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंद सेन की कोर्ट में अभिषेक पटेल के धोखाधड़ी मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करके सुलझाया जा सकता है. इस पर कोर्ट ने 2 सप्ताह का समय देते हुए दोनों पक्षों से अपना- अपना जवाब दाखिल करने को कहा है|\

वर्ष 2017 में रांची के हरमू में एक कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह और अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुलाकात हुई थी. इस दौरान फिल्मों में पैसे लगाने का आफर अजय कुमार सिंह को मिला. अभिनेत्री अमीषा पटेल के कहने पर अजय ने करीब ढाई करोड़ रुपये अभिनेत्री के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये थे. लेकिन, काफी दिनों तक जब कोई फिल्म नहीं बनाया गया, तो उसने दिये रुपये की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री अमीषा ने अजय को चेक दिया, जो बाउंस हो गया. फिल्म नहीं बनाने और दिये पैसे भी वापस करने को लेकर अजय कुमार ने रांची के लोअर कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज करायी थी|\

बता दें कि वर्ष 2017 में रांची के अजय कुमार सिंह ने लोअर कोर्ट में अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्मों में पैसे लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में अभिनेत्री को कोर्ट से अंतरिम राहत मिल चुकी है, जो अब भी बरकरार है|

Share

Leave a Reply