BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बाबा रामदेव के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई इस तारीख को, जानिए

बाबा रामदेव के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई इस तारीख को, जानिए
Share

नई दिल्ली: एलोपैथी चिकित्सा और एलोपैथिक डॉक्टरों पर बाबा रामदेव के बयान का मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। दिल्ली हाईकोर्ट बाबा रामदेव के दिए कथित बयानों को लेकर दाखिल याचिका पर सोमवार (26 जुलाई) को सुनवाई करेगा। यह याचिका डॉक्टरों के सात संगठनों ने संयुक्त रूप से दाखिल की है। आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के बीच कथित तौर पर एलोपैथी के खिलाफ गलत सूचना फैलाने का आरोप डॉक्टरों ने योग गुरु रामदेव पर लगाया है।

डॉक्टरों के संगठनों ने रामदेव पर आरोप लगाया है कि वे बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे और गलत तरीके से यह पेश कर रहे थे कि कोविड-19 से संक्रमित हुए कई लोगों की मौत के लिए एलोपैथी जिम्मेदार थी। साथ ही एलोपैथिक डॉक्टर मरीजों की मौत का कारण बन रहे थे। अपनी याचिका में डॉक्टरों के संगठनों ने बताया है कि रामदेव न सिर्फ एलोपैथिक के इलाज पर बल्कि कोविड वैक्सिनों की सुरक्षा और उसके प्रभाव को लेकर भी जनता के मन में संदेह फैला रहे थे।

डॉक्टरों के संगठनों ने अपनी दलील में आरोप लगाया कि रामदेव की ऐसी गलत टिप्पणियां उनके द्वारा बेचे जा रहे उत्पादों की बिक्री को आगे बढ़ाने के लिए थीं, जिसमें कोरोनिल भी शामिल है। उन्होंने विज्ञापन और मार्केटिंग रणनीति के लिए ऐसी टिप्पणीयां कीं। याचिका में कोर्ट से यह अनुरोध किया गया है कि अगस्त में कोविड-19 की तीसरी लहर के आने की आशंका को देखते हुए जरूरी हो गया है कि रामदेव के दुष्प्रचार अभियान पर रोक लगाई जाए।

जानकारी के अनुसार इस मामले की सुनवाई जस्टिस सी हरि शंकर करेंगे। आपको बता दें कि कोर्ट ने तीन जून को दिल्ली चिकित्सक संघ की याचिकाओं पर रामदेव के बयानों को लेकर समन जारी किया था।


Share

Leave a Reply