नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दिल दहला देने वाला मामला: रेप में असफल होने पर युवकों ने गर्म चाकू से दाग दी महिला की आंखें

 दिल दहला देने वाला मामला: रेप में असफल होने पर युवकों ने गर्म चाकू से दाग दी महिला की आंखें
Share

ललितपुर. उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव के 2 दबंग युवकों ने पहले महिला को सुनसान रास्ते मे पकड़कर रेप की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लाइटर से चाकू गर्म कर महिला की दोनों आंखे दाग दी. घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि थाना बार अंतर्गत ग्राम धमना निवासी एक महिला सब्जी बेचने का कार्य करती है. बीते 21 जुलाई को महिला जब बार कस्बे में शाम सात बजे अपनी दुकान बंद कर गांव जा रही थी तो रास्ते मे ही गांव के ही निवासी दो युवकों ने उसे सुनसान रास्ते मे पकड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की.

 

महिला ने विरोध करते हुए अपनी चप्पल उतारकर जब युवकों को पीटना शुरू किया तो दबंग युवकों ने उसके मुंह मे कपड़ा ठूसकर लाइटर से चाकू गर्म कर उसकी दोनों आंखें दाग दी. इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की. इसी बीच पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुन आरोपी महिला को वहीं छोड़कर भाग गए. आरोप तो यह भी है कि आरोपी महिला के जेवर भी छीन ले गए. रात भर महिला जंगल मे पड़ी रही. सुबह परिजनों ने उसे रास्ते से उठाया.

इनके खिलाफ आरोप दर्ज
ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार का कहना है कि पीड़िता ने उन्हें पूर्व में दो व्यक्तियों पर केवल गाली-गलौच और मारपीट करने का ही आरोप लगाते हुए  थाने में तहरीर दी थी. जिस आधार पर गांव के ही निवासी हिमांशु पुत्र कोमल व गंगाराम पुत्र रतन लाल के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था, लेकिन अब महिला कुछ दूसरी ही कहानी सुना रही है. उन्होंने कहा है कि महिला ने जो आरोप लगाए है, उसकी जांच की जा रही है. यदि वह कोई प्रार्थना पत्र देती है, तो आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

 


Share

Leave a Reply