दिल दहला देने वाली घटना, बरसाती नाले में डूबने से 6 मासूमों की मौत
हरियाणा। गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-111 में बरसाती नाले में नहाते समय 6 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। सभी बच्चों की लाश बरामद कर ली गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डूबे बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच है।
बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार को सूचना मिली कि सेक्टर 111 में एक दर्जन बच्चे डूब गए हैं। तालाब में गोताखोरों को बुलाकर बच्चों के ढूंढने का काम शुरू हुआ। काफी देर बाद एक बच्चे की लाश निकाली जा सकी। वहीं घंटों बाद बाकी बच्चों के शव भी बरामद कर लिए गए। सभी बच्चे पास की कॉलोनी शंकर विहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
तालाब में पानी भरा देखकर ये सारे बच्चे तालाब में नहाने उतर गए थे। तालाब के किनारे इन बच्चों के कपड़े बरामद हुए। सभी बच्चों की उम्र 8-13 साल के बीच थी। जिन छह बच्चों डूबकर मौत हुई है उनके नाम वरुण, राहुल, देवा, अजीत, पीयूष, दुर्गेश हैं। बताया जा रहा है कि यहां बजघेड़ा गांव की जमीन लगती है और बिल्डर काम करा रहा था।







.jpeg)












