BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल दहला देने वाली वारदात, हैवान पति ने पत्नी और डेढ़ साल की बेटी का सिर किया धड़ से अलग

दिल दहला देने वाली वारदात, हैवान पति ने पत्नी और डेढ़ साल की बेटी का सिर किया धड़ से अलग
Share

 बिहार। मधेपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति ने अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय पुत्री का सिर धड़ से अलग कर दिया। जिसके बाद पत्नी के सिर को ससुराल में घर के करीब पुल पर रख दिया जबकि पुत्री के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की मां को गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर थाना क्षेत्र के रामनगर महेश पंचायत की यह घटना है। जानकारी के अनुसार पंचायत के वार्ड संख्या-1निवासी मु.जिब्राईल ने परिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातुन व डेढ़ वर्षीय पुत्री जिया प्रवीण की हत्या कर दी। दोनों के सिर को धड़ से अलग कर दिया। हैवान ने अपनी बेटी के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया जबकि पत्नी कि कटे हुए सिर को लेकर मधेपुरा थाना के भर्राही ओपी अन्तर्गत मछभखडा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच गया। वहां पत्नी के घर से दो मीटर के दूरी पर पुल पर सिर को रखकर वह फरार हो गया।

शनिवार को सुबह जब गांव के सड़क पुल पर लोगों ने महिला का कटा हुआ सिर रखा देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ के बीच ही मृतका के पिता ने सिर देखा तो उसे अपनी पुत्री के सिर होने का संदेह हुआ। सूचना पर पुलिस बछभखड़ा गांव पहुंची और जांच में जुट गई। कटे हुए सिर के नीचे एक पर्ची भी मिला है। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष जिब्राइल के घर पहुंची। घर में पड़े महिला के धड़ और डेढ वर्षीय बच्ची के सर एवं धड़ को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर से आरोपित पति की मां नजीदा खातुन को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्यारे ने ससुराल पक्ष के लोगों के व्हाट्सएप पर हत्या का वीडियो एवं धमकी भरे शब्दों की रिकॉर्डिंग भेजी है।

 

Share

Leave a Reply