BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दिल दहला देने वाली घटना : माँ-बाप ने अपनी ही दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, जाने कहाँ की है यह खबर

दिल दहला देने वाली घटना : माँ-बाप ने अपनी ही दो बेटियों को उतारा मौत के घाट, जाने कहाँ की है यह खबर
Share

नई दिल्लीआंध्र प्रदेश के चित्तूर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर मिली है कि चित्तूर में एक मां-बाप अपनी ही दो बेटियों को मौत के घाट उतार दिया है | दरअसल, अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर मां ने अपनी दो बेटियों को मार डाला। जानकारी के अनुसार उसकी इस करतूत में उसका पति भी शामिल था। आरोपियों ने इस घटना को रविवार रात चित्तूर के मदनापल्ले कस्बे में स्थित अपने घर में अंजाम दिया।

पढ़ें : BIG BREAKING : इस मशहूर फिल्म अभिनेत्री का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, फिल्म जगत में शोक की लहर 

हैरानी की बात ये है कि आरोपी माता-पिता दोनों अच्छे पढ़े लिखे हैं। लड़कियों की पहचान अलेख्या (27 साल) और साई दिव्या (22) के तौर पर हुई है। ये परिवार मदनापल्ले में शिवालयम टेम्पल स्ट्रीट पर रहता था। आरोप है कि मां ने दोनों बेटियों पर डम्बेल से प्रहार कर हत्या कर दी है | जानकारी मिली है कि मां पद्मजा और पिता पुरुषोत्तम नायडू दोनों प्रिसिंपल हैं।

पढ़ें : VIDEO: मीया खलीफा नाहते हुए कर रही थीं ऐसी हरकत, पति ने वीडियो बनाकर कर दिया शेयर

आपको बता दें कि आरोपियों की बड़ी बेटी अखेल्या ने भोपाल से मास्टर्स डिग्री हासिल की थी तो छोटी बेटी साई दिव्या ने बीबीए किया था। साई दिव्या मुंबई में एआर रहमान म्यूजिक स्कूल की छात्रा थी और लॉकडाउन के दौरान घर लौटी थी।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के 19 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार से मिलेंगे पदक, देखें अधिकारीयों की सूची 

पुलिस का कहना है कि ये परिवार कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अजीब तरीके से बर्ताव कर रहा था। पड़ोसियों ने इस घर से रविवार रात को चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। जब पुलिस ने घर के अंदर जाना चाहा तो आरोपी दंपति ने रोकने की कोशिश की | लेकिन पुलिसवाले अंदर गए तो वहां की हालत देखकर हैरान रह गए। एक लड़की की लाश पूजा रूम से मिली | दूसरी लड़की की लाश एक और कमरे से मिली। दोनों लाशें लाल कपड़े से ढकी थीं।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ के इस जिले की सड़कें बनी यमराज, औसतन हर दिन हादसे में हो रही मौतें, पढ़ें पूरी खबर

दोनों आरोपी पति-पत्नी इस अपराध को करने के बाद भी जरा भी तनाव में नहीं दिख रहे थे। पुलिस ने उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी दोनों लड़कियां सूरज उगने के साथ ही जीवित हो जाएंगी क्योंकि ‘कलयुग’ खत्म हो जाएगा और सोमवार से ‘सतयुग’ शुरू हो जाएगा। पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में ले लिया और दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Share

Leave a Reply