BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने और चाँदी में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

 सोने और चाँदी में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव
Share

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी से पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी इनकी चमक फीकी पड़ गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना सप्ताह के दौरान 658 रुपये लुढ़ककर सप्ताहांत पर 47,534 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 657 रुपये की साप्ताहिक गिरावट के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 47,521 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक माँग अब उतरने लगी है। साथ ही विदेशी बाजारों का असर भी देखा जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 19.74 डॉलर टूटकर 1,802.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 29.30 डॉलर की फिसलकर शुक्रवार को 1,802.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान चाँदी में भारी गिरावट देखी गई। घरेलू स्तर पर चाँदी 2,187 रुपये लुढ़ककर सप्ताहांत पर 67,024 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी मिनी की कीमत 2,131 रुपये टूटकर 67,269 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.95 डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 25.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

Share

Leave a Reply