नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राजधानी कि 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाडिय़ां मौके पर...

 राजधानी कि 2 फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाडिय़ां मौके पर...
Share

नईदिल्ली। राजधानी दिल्ली में अग्निकांड की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। गत दिवस पहले अनाज मंडी व किराड़ी में हुए अग्निकांड के बाद अब नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 2 फैक्ट्रियों में मंगलवार तड़के आग लग गई। एक फैक्ट्री में आग की लपटों में घिर गई है जबकि दूसरे पर अग्निशमन अभियान चल रहा है। अग्निकांड की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 22 गाडिय़ां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री बंद होने के कारण उसके अंदर कोई नहीं था। हालांकि, आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिसमें दमकल कर्मी घायल हो गए। इससे पहले रविवार रात को दिल्ली के किराड़ी में एक कपड़े के गोदाम में आग लगने की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, गोदाम तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था। इमारत में कोई अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं था। डीएफएस ने कहा कि 10 लोगों को बचाया गया और मृतकों में दो वरिष्ठ नागरिक और चार बच्चे शामिल थे। आग लगने के कारण की जांच चल रही है।

Share

Leave a Reply