ट्रक से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 20 लोगोंं की मौत, जाने कहा की है ये घटना
कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार रात जीटी रोड हाइवे पर डबल डेकर बस और ट्रक में भंयकर टक्कर हो गई। इसके बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर कहा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है और घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा ।
मिली जानकारी के अनुसार, बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी।बस में करीब 43 लोग सवार थे। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।







.jpeg)












