BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाडियां पहुंची, जाने कहा की है ये घटना

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की आठ गाडियां पहुंची, जाने कहा की है ये घटना
Share

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के कोसंबा क्षेत्र में सोमवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री के केमिकल स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। नवापरा गांव के निकट कीम जीआईडीसी में सुमिलोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्री की पहली मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में रखे केमिकल में आज तड़के लगभग तीन बजे अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाडियां और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह दस बजे आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन धुंए को बुझाने में उन्हें दो घंटे और लगे। केमिकल में लगी आग के विस्फोट की आवाज सुनते ही स्टोर रूम के नीचे फैक्ट्री में काम कर रहे लगभग 15 से 20 कर्मचारी फैक्ट्री से सुरक्षित बाहर निकल आए थे। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन आग में वहां रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।


Share

Leave a Reply