BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की जिन्दा जलने से हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

राजधानी में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 9 लोगों की जिन्दा जलने से हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना
Share

 ईदिल्ली । दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के किराड़ी क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अग्निशमन सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह आग बीती रात करीब 12:30 बजे लगी। उस समय लोग गोदाम में सो रहे थे। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है और गंभीर रूप से झुलसे हुए तीन लोगों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के किराड़ी इलाके में तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने कपड़े के गोदाम में लगी थी। जो बढ़ते-बढ़ते तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। दमकल की सात गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिस वक्त यह आग लगी घर में बच्चों और महिलाओं समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। जिन्हें तुरंत घर से निकालकर नजदीक के अस्पतालों में पहुंचाया गया। 
यह गोदाम इलाके की एक तंग गली में था जिसकी वजह से आग बुझाने में अग्निशमन विभाग को काफी दिक्कतें आईं। फिलहाल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में राम चन्द्र झा, सुदरिया देवी, सन्दू झा, उदय चौधरी, मुस्कान, अंजली, आदर्श और तुलसी हैं। जबकि एक महिला की पहचान होना अभी बाकी है। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 
पिछले एक पखवाड़े में राजधानी में आग लगने का यह दूसरा बड़ा मामला है। गौरतलब है कि दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी फैक्ट्री में आठ दिसंबर को भीषण लग गई थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी।
 

Share

Leave a Reply