BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुंडका में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, दमकल की 21 गाडिय़ां मौके पर

मुंडका में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, दमकल की 21 गाडिय़ां मौके पर
Share

नईदिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में भीषण आग ने एक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया है। इस पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 21 गाडिय़ां मौजूद हैं। जिस गोदाम में आग लगी है, वो प्लाईवुड का कारखाना बताया जा रहा है। आग इतनी ज्यादा है कि वो इमारत के सामने स्थित एक बल्ब फैक्ट्री तक फैल गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की घटना मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। आग लगातार फैलती जा रही है। आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रहा है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अनुसार, यह हादसा आज सुबह करीब 5:00 बजे हुआ और अग्निशमन कर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक फायर ऑफिसर ने बताया कि हमें सुबह लगभग 5 बजे पहला फायर कॉल मिला। सुबह 6:22 बजे हमने इसे मध्यम श्रेणी की आग घोषित किया। यह लकड़ी के लॉग से भरा एक गोदाम है जिसके कारण आग अन्य इमारतों में फैल गई। हमने इसे नियंत्रित किया है। मौके पर 21 दमकल वाहनों के साथ अग्निशमन अभियान चल रहा है। इससे पहले बीते रविवार को दिल्ली में ही एक बड़ा हादसा हुआ था। नॉर्थ दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी की एक इमारत में चल रही फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से 43 मजदूरों की जान चली गई थी। 

Share

Leave a Reply