BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारी बारिश बनी आफत, कई जिलों में स्कूल बंद करने के प्रशासन ने दिए निर्देश…

भारी बारिश बनी आफत, कई जिलों में स्कूल बंद करने के प्रशासन ने दिए निर्देश…
Share

 नई दिल्ली, School Closed Due to Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में बीते दिनों से जारी बारिश से बुरा हाल है. सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी बारिश से राहत ना मिलने का अनुमान जताया है. IMD (India Meteorological Department) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज यानि, 10 अक्टूबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए यूपी के कई जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे.

यूपी के तमाम जिलों में बारिश के कारण हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से साथ कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. मौसम की मार को देखते हुए नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मुरादाबाद, बिजनौर, कानपुर, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के आदेश हैं.

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बुलंदशहर और आगरा के डीएम ने स्कूलों को दो दिनों तक बंद करने का आदेश दिया है. वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद और उन्नाव, मेरठ, कानपुर, संभल, फ़िरोज़ाबाद, बागपत में एक दिन के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है.

आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद समेत विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजधानी लखनऊ में भी बारिश का अनुमान है.


Share

Leave a Reply