BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इन प्रदेशों में भी एक-दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है...

इन प्रदेशों में भी एक-दो जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है...
Share

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार: 28 जून (दिन 1): असम और मेघालय में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन दोनों राज्यों में कहीं-कहीं पर मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात,मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण गोवा और तेलंगाना में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की आशंका है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम,मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है।
अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी और पश्चिमी-मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति कुछ समय के लिए 60 किमी प्रति घंटे तक पहुँच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।

और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्‍स के लिए यहां क्लिक करें:

 

स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।


Share

Leave a Reply