नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नाबालिग से उसकी माँ का प्रेमी बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, युवती को 8 बार प्रेग्नेंट कर बेच दिया भ्रूण

नाबालिग से उसकी माँ का प्रेमी बनाता था शारीरिक सम्बन्ध, युवती को 8 बार प्रेग्नेंट कर बेच दिया भ्रूण
Share

तमिलनाडु के ईरोड में भ्रूण का अवैध कारोबार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक 16 साल की लड़की ने जो खुलासा किया है वो हैरान करनेवाला है. नाबालिग इस लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले का पर्दाफाश किया है और लड़की की मां उसके प्रेमी सहित एक अन्य महिला को गिरफ्तरा किया है. इसके साथ ही मामले में दो निजी अस्पतालों के खिलाफ भी जांच की जा रही है.

16 साल की लड़की ने जो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. लड़की ने बताया है कि उसकी मां का प्रेमी 12 साल की उम्र से ही उसका यौन शोषण करता रहा है. वह उसके साथ संबंध बनाता था और जब वह प्रेग्नेंट हो जाती थी तो स्थानीय अस्पतालों की मिलीभगत से उसके भ्रूण को निजी फर्टिलिटी क्लीनिक में बेच देता था.

पीड़िता ने कहा कि सालों से खुद के साथ हो रहे इस जुल्म और प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने घर से भाग गई और एक रिश्तेदार के घर पहुंची, जहां उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मां भी इस पाप में शामिल होती थी. लड़की ने बताया कि उसका भ्रूण आठ बार बेचा गया. इसके लिए उसकी मां को प्रत्येक भ्रूण के 20,000 रुपये मिलते थे.

नाबालिग लड़की ने बताया एक महिला, जिसका नाम मालती है, वो उसकी मां और अस्पतालों के बीच एजेंट का काम करती थी. प्रत्येक भ्रूण के उसे कमीशन के रूप में 5,000 रुपये मिलते थे.

ईरोड पुलिस ने शुक्रवार को लड़की की मां, उसके प्रेमी और एजेंट मालती को गिरफ्तार कर लिया है. इनके अलावा, सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक अन्य व्यक्ति जॉन को भी गिरफ्तार किया गया है.

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, यह मामला मेरे संज्ञान में आया है. राज्य के स्वास्थ्य सचिव को दोषी अस्पतालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने पहले ही अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों पर राज्यव्यापी कार्रवाई की योजना बना रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या अन्य अस्पतालों में भी इस तरह के अवैध कारोबार किए जा रहे हैं.


Share

Leave a Reply