नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

यहां नदी नालो से बहार सड़को पर आने लगे है मगरमच्छ,जानिए कहा की है खबर...

यहां नदी नालो से बहार सड़को पर आने लगे है मगरमच्छ,जानिए कहा की है खबर...
Share

भोपाल| बड़े तालाब के बैक वाटर व कलियासोत डैम में मगरमच्छ की आबादी बढ़ गई है। ये सड़कों पर निकल रहे हैं। इन्हें नहीं रोका गया तो वाहनों की चपेट में आकर इनकी मौत हो सकती है। बीते एक साल में छह बार मगरमच्छों को सड़कों के आसपास देखा जा चुका है। दो दिन पहले ही भदभदा पुल क्षेत्र में एक मगरमच्छ सड़कों पर देखा गया था। बुधवार शाम को समरधा रेंजर एके झवर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मगरमच्छ बड़े तालाब के बैक वॉटर से निकलकर भदभदा की तरफ गया है। राहगीरों ने इसकी सूचना दी थी। यह अकेली घटना नहीं है, बल्कि बीते एक साल में छह बार मगरमच्छ को सड़कों के आसपास देखा जा चुका है। इनमें से एक मगरमच्छ की संदिग्ध हालत में मौत हो चुकी है। जबकि तीन मगरमच्छ को भदभदा क्षेत्र के आसपास से पकड़कर वन विहार नेशनल पार्क में छोड़ा जा चुका है। 

वन्यप्राणी विशेषज्ञ एके बरोनिया का कहना है कि मगरमच्छ की संख्या बढ़ी है, तभी ये बाहर निकल रहे हैं। दरअसल, गर्मी की तरह मौजूदा स्थिति में पानी की कमी जैसी भी कोई स्थिति नहीं है, जिससे कि मगरमच्छ बाहर निकले। इस स्थिति का विधिवत अध्ययन होना चाहिए और जरुरत के हिसाब से तार-फेंसिंग समेत अन्य कदम उठाए जाने चाहिए।

विभाग को नहीं पता मगरमच्छ की संख्या

इधर, भोपाल सामान्य वन मंडल के अधिकारियों को मगरमच्छ की संख्या पता नहीं है। समरधा रेंज के रेंजर एके झंवर का कहना है कि बड़े तालाब व कलियासोत डैम में कभी मगरमच्छ को लेकर कोई सर्वे नहीं किया। इस कारण संख्या की जानकारी नहीं है। फिर भी समय-समय पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply