BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यहां मुर्दों को भी देना पड़ता है 'किराया', रेंट देने में हो जाए देरी तो कब्र से बाहर निकाल देते हैं शव! पढ़िए पूरी स्टोरी

यहां मुर्दों को भी देना पड़ता है 'किराया', रेंट देने में हो जाए देरी तो कब्र से बाहर निकाल देते हैं शव! पढ़िए पूरी स्टोरी
Share

 Weird News: मौत के बाद कब्र ही सबसे सकून की जगह होती है, ये लाइन आपने भी तो खूब सुनी होगी. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि कब्र में दफन मुर्दो को भी सुकून नहीं, उन्हें भी कब्रिस्तान में दफन रहने के लिए किराया भरना पड़ता है तो यह आपको सुनकर हैरानी होगी. हालांकि यह सच है.

दरअसल, अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहा मध्य अमेरिकन देश ग्वाटेमाला में ऐसा होता है. जहां जगह की कमी के चलते कई बहुमंजिला कब्रिस्तानें बनाई गई हैं. यहां बहुमंजिला कब्रिस्तानों में कब्र के लिए हर माह शव के परिजनों को किराया भरना पड़ता है. अगर किसी रिश्तेदार की कब्र का मालिक एक महीने का किराया देने में समर्थ नहीं है, तो शव को उस कब्र से निकालकर सामूहिक कब्र में रख दिया जाता है. उसकी जगह दूसरे शव को कब्र में दफना दिया जाता है. इन कब्रों का किराया भी काफी महंगा है.

सिर्फ इतना ही नहीं, कब्रिस्तान में आपको कई ऐसे नजारे दिख जाएंगे. जैसे किराया न भरने के चलते कुछ शवों को कब्र से बाहर निकाल दिया गया. कई शव तो खड़े जैसे दिखते हैं जैसे इंतजार कर रहे हैं अपनी दो गज जमीन का. 

गरीबों के लिए होती हैं मुश्किलें 

दरअसल ग्वाटेमाला में जगह की कमी के चलते बहुमंजिला कब्रिस्तान का चलन है, जहां एक कब्र के ऊपर ही दूसरी कब्र बना दी जाती है. यहां लोग जीते जी अपनी कब्र के किराये का इंतज़ाम करते हैं, जबकि गरीब लोगों के लिए ये बहुत मुश्किल होता है. कब्रिस्तान में कुछ बाहर निकली हुई लाशें और कई मृत शरीर बैठे और खड़े भी दिखाई देते हैं.

प्रशासन का कहना है कि ज्यादा आबादी और कम जगह होने के चलते ऐसे नियम बनाने की मजबूरी है. प्रशासन ने हर शहर के बाहर एक सामूहिक ग्राउंड बनाया है जहां हर साल उन शवों को दफनाया जाता है जिनके परिजन समय पर किराया नहीं भर पाते.


Share

Leave a Reply