राज्य सरकार को हाईकोर्ट का निर्देश, कहा - हवाई सेवा शुरू करने गंभीरता से करें प्रयास
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। हवाई सुविधा शुरू करने को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई हुई। मामले पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने शासन से कहा की हवाई सेवा शुरू करने गंभीरता से प्रयास करें। अब इस मामले में अगली सुनवाई 12 दिसम्बर को होगी। पत्रकार कमल दूबे ने दायर की है पुनर्विचार याचिका।
पूर्व में लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने पहले मामले को निराकृत कर दिया था । बता दें कि पत्रकार कमल दुबे ने बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिस पर लंबी सुनवाई हुई ।
हालांकि पिछले साल डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी कर दिए जाने के बाद उच्च न्यायालय ने मामले को निराकृत कर दिया था। लेकिन 9 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी हवाई सेवा शुरू ना होने के बाद पत्रकार कमल दुबे ने मामले पर उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की हैं।







.jpeg)












