नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हाईकोर्ट ने दिया एप्पल, वॉट्सएप और गूगल को नोटिस, जाने नोटिस देने के क्या कारण है

हाईकोर्ट ने दिया एप्पल, वॉट्सएप और गूगल को नोटिस, जाने नोटिस देने के क्या कारण है
Share

नईदिल्ली । जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अब एप्पल, वॉट्सएप और गूगल को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर 5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा से संबंधित प्रासंगिक डेटा को संरक्षित करने के लिए कहा है. अब मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी. गौरतलब है कि जेएनयू के तीन शिक्षकों ने यह डेटा संरक्षित करने की मांग की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट जेएनयू के तीन प्रोफेसरों की याचिका पर सुनवाई कर रहा था. इस याचिका में जनवरी 5 को हुई हिंसा से संबंधित सभी वीडियोज को संरक्षित करने की मांग की गई थी. इसे साथ ही दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में बताया कि हिंसा के सीसीटीवी फुटेज के लिए विश्वविद्यालय को पहले ही कहा जा चुका है लेकिन उनका अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
हाईकोर्ट ने एप्पल कंपनी और वॉट्सएप से कहा है कि लोगों के बीच हुई चैट के जरिए बातचीत को भी संरक्षित रखा जाए. इससे हिंसा से संबंधित अहम सुराग मिल सकते हैं. साथ ही वीडियोज और अन्य रिकॉर्डिंग को भी संरक्षित करने के आदेश दिए गए हैं.
गौरतलब है कि 5 जनवरी को जेएनयू कैंपस में भड़की हिंसा में कई छात्र घायल हो गए थे. इस वारदात के बाद से ही देश भर में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है. इस हिंसा के बाद मामला क्राइम ब्रांच के पास जांच के लिए पहुंचा और इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया. अब एसआईटी इस मामले में आरोपी छात्रों से पूछताछ शुरू करने जा रही है.
वहीं अब हिंसा की जांच को लेकर क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने जेएनयू कैंपस में ही अपना जांच के लिए दफ्तर बना दिया है. अब एसआईटी इस मामले में यहीं सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी. गौरतलब है कि हिंसा के संबंध में इससे पहले एसआईटी ने 9 छात्रों का फोटो जारी कर उन पर हिंसा का आरोप लगा कर पूछताछ के लिए तलब करने की बात कही थी.
 

Share

Leave a Reply