BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक हुई संपन्न, बैठक में इस महत्वपूर्ण विषय पर हुई चर्चा, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक हुई संपन्न, बैठक में इस महत्वपूर्ण विषय पर हुई चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर शाम को हीटवेव प्रबंधन और मॉनसून की तैयारियों की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की है। इस बैठक में पीएम मोदी ने हीट वेव या आग की घटनाओं के कारण होने वाली मौतों से बचने के लिए सभी उपाय करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया।

बैठक के दौरान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने देश भर में मार्च-मई 2022 में हाई टेम्परेचर की निरंतरता के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई।

- बयान के अनुसार पीएम मोदी ने कहा कि हीटवेव या आग की घटनाओं से होने वाली मौतों से बचने के लिए हमें सभी उपाय करने की आवश्यकता है।

- इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी किसी भी घटना के लिए प्रतिक्रिया की समय बहुत कम होनी चाहिए।

- इसके अलावा पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पतालों की नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट किए जाने की जरूरत है।

- पीएमओ ने कहा कि गर्मी और आगामी मानसून के मद्देनजर किसी भी घटना के लिए सभी प्रणालियों की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर भी बैठक में चर्चा की गई।

- राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य, जिला और शहर के स्तर पर मानक प्रतिक्रिया के रूप में 'हीट एक्शन प्लान' तैयार करने की सलाह दी गई है।


Share

Leave a Reply