हाईप्रोफाइल SEX RACKET का खुलासा: अपार्टमेंट के फ्लैट में OLX पर जॉब का झांसा देकर इस तरह से चलाया जा रहा था देह व्यापार का धंदा
नागपुर। पुलिस ने छापा मारकर अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफास किया है और फरीदाबाद की तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया है। अड्डे को चलाने वाले वाले दलाल कृष्ण वर्मा, हिसार, हरियाणा और मो. मोबिन, हैदराबाद निवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार, नकदी व अन्य सामग्री सहित करीब 5 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। दोनों दलालों के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पढ़िए पूरी खबर-
अंबाझरी थाना क्षेत्र के भरत नगर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर फरीदाबाद की तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया। एक लाख रुपए महीना कमाने के लालच में तीनों युवतियां फरीदाबाद से नागपुर आई थीं और यहां इस हाई प्रोफाइल देह व्यापार अड्डे से जुड़कर कार्य कर रही थीं। तीनों युवतियां सहेलियां है। घर से नौकरी लगने की बात कहकर निकली थीं। पुलिस का मानना है कि, उन्हें नौकरी की नहीं, बल्कि अपने शौक को पूरा करने के लिए नागपुर आई थीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त गजानन राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते व सहयोगियों ने की।
छापा मारकर देह व्यपार के अड्डे का पर्दाफास-
पुलिस के अनुसार सामाजिक सुरक्षा दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, नागपुर-अमरावती रोड पर रविनगर के पास भरत नगर में स्वामी संकेत अपार्टमेंट, पुराणिक ले-आउट में दूसरी मंजिल पर फ्लैट नं.-202 में देह व्यापार अड्डा संचालित हो रहा है। पुलिस ने एक पंटर (नकली ग्राहक) भेजकर इस देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश किया। पंटर को पता चला कि, दलाल कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन ऑनलाइन ग्राहकाें की बुकिंग करते थे। पुलिस ने उस साइट के बारे में भी पता कर लिया है
ओएलएक्स पर युवतियां चाहिए का विज्ञापन-
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने परिचित व्यक्ति के जरिए फ्लैट किराए पर लिया था। पश्चात दोनों ने ओएलएक्स पर जॉब के लिए युवतियां चाहिए नामक विज्ञापन दिया। उसमें अपना संपर्क नंबर भी दिया। युवतियों में से एक ने उस नंबर पर संपर्क किया। आरोपियों ने युवती को बताया कि,जॉब के बदले तुमको 1 लाख रुपए महीना देंगे। वह झांसे में आ गई। उसने यह बात अपनी दो सहेलियों को बताई। वह दोनों भी तैयार हो गईं।
तीनों सहेलियां गत शुक्रवार को हरियाणा से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ट्रेन में नागपुर पहुंची। आरोपी युवतियों को कार से फ्लैट में ले गए और उन्हें देह व्यवसाय के दलदल में झोंक दिया। आरोपी ‘मेघा’ नामक वेबसाइट से बुकिंग करता था। एक ग्राहक से 6 से 7 हजार रुपए लेता था। युवतियों को एक-एक हजार रुपए देता थे। युवतियों के पास एक दिन में 5 से 6 ग्राहक भेजते थे। आरोपी कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन पर अंबाझरी थाने में देह व्यापार प्रतिबंधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।







.jpeg)












