राजधानी में तेज रफ्तार कार ने डायल 112 वाहन को मारी टक्कर, मामला दर्ज
रायपुर। कमल ठाकुर आयु 47 वर्ष पिता केशवराम साहू निवासी राजा तालाब रायपुर ने अज्ञात कार चालक द्वारा कार क्रमांक सीजी 04 एसडब्ल्यू 3136 द्वारा लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार कार चलाकर मैग्रेटो माल के पास तेलीबांधा रायपुर में डायल 112 की खड़ी वाहन क्रमांक सीजी 03 7022 को जबर्दस्त टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। उक्त मामले में तेलीबांधा थाने ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया है।







.jpeg)












