BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो सगे भाईयों की मौत,महासमुंद के पास हुआ हादसा

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो सगे भाईयों की मौत,महासमुंद के पास हुआ हादसा
Share

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद के पास आज सुबह लगभग 10 बजे सड़क हादसे में दो संगे भाईयों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय महासमुंद के जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से खरियारोड जा रहे राजनांदगांव के भंसाली परिवार के सदस्यों की महासमुंद के पास खल्लारी से लगे ग्राम कुसंरगी नाले के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें सवार तीन लोगों में से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति जो कार चलाक था उसे गंभीर चोट आई है. मृतक राजनांदगांव के रहवासी बताए जा रहे है।  जिनका नाम गौतम भंसाली और सुशील भंसाली बताया गया है तथा एक अन्य व्यक्ति दिनेश साहू जो कार चला रहा था. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम भंसाली राजनांदगांव के युगांतर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर है, तो वहीं सुशील भंसाली इलेक्ट्रानिक के व्यापारी है। वे आज सुबह राजनांदगांव से खरियारोड़ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।  महासमुंद के आगे लगभग 15 किमी दूर पर कुसरंगी नाला के पास कार क्रमांक सीजी 08 एएफ 0650 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें दोनों सगे भाईयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं कार चालक दिनेश साहू को गंभीर चोंटे आई है।


Share

Leave a Reply