नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बोले- फर्स्ट-सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं,बल्कि इस तरह तैयार होगा परीक्षा परिणाम

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बोले- फर्स्ट-सेकंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं,बल्कि इस तरह तैयार होगा परीक्षा परिणाम
Share

रायपुर,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान सामने आया है. मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि फर्स्ट सेंकेंड ईयर के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं होगा. असेसमेंट के आधार पर परीक्षा में नम्बर मिलेगा. परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा देने की छूट भी होगी. कुलपतियों, प्रोफेसरों से मशवरे के बाद ये निर्णय लिया गया है. कोरोना के हालात सामान्य होने के बाद फाइनल ईयर की परीक्षा होगी.


ऐसे होगा रिजल्ट तैयार

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत जिन प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं 14 मार्च तक आयोजित हो चुकी है, उनका मूल्यांकन किया जाना है तथा बचे हुए प्रश्न पत्रों के प्राप्तांक की गणना गत वर्ष के प्राप्तांक/आंतरिक मूल्यांकन/असाइनमेंट कार्य के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों को यह रियायत दी गई है कि उपरोक्त तीनों विकल्पों में से किसी एक अथवा एक से अधिक विकल्पों का चयन कर सकते हैं।

परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी कर सकते है ये काम
उपरोक्त पद्धति के आधार पर जारी अंकसूची के स्थान पर यदि कोई विद्यार्थी श्रेणी सुधार करना चाहे तो आगामी वर्ष/सेमेस्टर में विशेष परीक्षा के आयोजन की व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। यह व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए मान्य है।
 


Share

Leave a Reply