BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

हिजाब: 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने वाली मुस्कान को सलमान और आमिर खान देंगे 5 करोड़ रुपये? पढ़े पूरी खबर

हिजाब: 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने वाली मुस्कान को सलमान और आमिर खान देंगे 5 करोड़ रुपये? पढ़े पूरी खबर
Share

कर्नाटक का हिजाब विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है और बात कोर्ट तक भी पहुंच चुकी है। हिजाब मामले में हाल ही में मुस्कान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहनकर 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाती दिखी थी। वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने मुस्कान का समर्थन कर उसकी हिम्मत की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने कॉलेज में हिजाब पहनकर आने वाली लड़कियों की जिद की अलोचना की। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स देखने को मिले, जहां ऐसा दावा किया गया कि मुस्कान खान को सलमान खान और आमिर खान, तुर्की सरकार के साथ 5 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन क्या है इन सोशल मीडिया पोस्ट्स का सच, इस रिपोर्ट में जानिए।
पांच करोड़ देंगे सलमान- आमिर और तुर्की सरकार
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं, जहां ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि 'अल्लाह हू अकबर' के नारे लगाने वाली मुस्कान खान को सलमान खान और आमिर खान, तुर्की सरकार के साथ 5 करोड़ रुपये देंगे। कहा जा रहा है कि सलमान- आमिर 3 करोड़ जबकि तुर्की सरकार 2 करोड़ रुपये देगी। लेकिन आपको बता दें कि ऐसी सभी खबरें महज अफवाह हैं। यानी ये सभी फेक न्यूज हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 


फेक है पैसे देने की न्यूज
KoiMoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'फैक्टली' ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि तुर्की सरकार ने ऐसा कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिस में कहा गया है कि मुस्कान खान को ईनाम दिया जाएगा। तुर्की की वेबसाइट और तुर्की की नई दिल्ली एंबेसी की वेबसाइट में भी ऐसी कोई प्रेस रिलीज नहीं है। वहीं बात सलमान खान और आमिर खान की करें तो उनकी तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं है। बल्कि दोनों ही सितारों ने अभी तक हिजाब विवाद पर टिप्पणी भी नहीं दी है।

 


Share

Leave a Reply