पाकिस्तान में मस्जिद के नल से पानी लेने पर हिंदू परिवार को बनाया बंधक, लोगों ने की जमकर पिटाई
लाहौर: पाकिस्तान के रहीम यार खान शहर में एक हिंदू परिवार का खेतिहर मजदूर एक मस्जिद के नल से पानी लेने पर मुसीबत में फंस गया है। कुछ गांव के जमींदारों ने कथित तौर पर जगह की पवित्रता का उल्लंघन करने के लिए उसे प्रताडि़त किया और बंधक बना लिया। घटना कुछ दिन पहले रहीम यार खान में हुई जब शहर के उपनगर बस्ती कहूर खान निवासी आलम राम भील अपनी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक खेत में कच्चा कपास उठा रहा था। जब परिवार एक नल से पीने का पानी लाने के लिए पास की एक मस्जिद के बाहर गया, तो कुछ स्थानीय जमींदारों और उनके लोगों ने उन्हें पीटा। जब परिवार कटे हुए कपास को उतारकर घर लौट रहा था, तो जमींदारों ने उन्हें अपने आउटहाउस में बंधक बना लिया और फिर से प्रताडि़त किया।
बाद में बस्ती कहूर खान के कुछ मुस्लिम निवासियों ने भील परिवार को रिहा करवा दिया। राम भील ने कहा कि हवाईअड्डा पुलिस थाने ने मामला दर्ज नहीं किया क्योंकि हमलावर सत्तारूढ़ सांसद से संबंधित थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि राम ने कहा कि उन्होंने कबीले के एक अन्य सदस्य पीटर झोन भील के साथ थाने के बाहर धरना दिया।







.jpeg)












