BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गृह मंत्री हुए लापता! खोजने निकलेगी भाजयुमो

गृह मंत्री हुए लापता! खोजने निकलेगी भाजयुमो
Share

रायपुर, प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। भाटापारा में 7 वर्षीय बालिका से बलात्कार हो जाता है । हत्या, लूट, छुरेबाज़ी प्रदेश में आम बात हो गई है। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक कह रहे हैं कि पुलिस आदिवासियों को नक्सली बताकर गिरफ्तार कर रही है। सिलगेर में पुलिस की गोली से निर्दोष आदिवासियों की मौत हो जाती है । 15 दिनों से आदिवासी न्याय की तलाश पर धरने पर बैठे हैं। ऐसी विपरीत परिस्थिति में गृहमंत्री का मुंह में दही जमा कर बैठना आश्चर्यजनक है।
आज प्रदेश की जनता अपने गृह मंत्री को खोज रही है कल विभिन्न मुद्दों में उनकी भूमिका तो छोड़िए उनकी उपस्थिति भी प्रदर्शित नहीं हो रही है ऐसा लग रहा है कि गृहमंत्री कहीं लापता हो गए हैं।
भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के निर्देश पर कल भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में युवा मोर्चा के 5 - 5 कार्यकर्ता कोविड नियमो का पालन करते हुए शहर के सभी थानों में लापता गृहमंत्री को खोजने के लिए पुलिस को आवेदन देने जाएगी और आवेदन देकर पुलिस से मांग करेगी कि लापता गृह मंत्री को तत्काल खोजें ताकि जनता अपनी आवाज उन तक पहुंचा सके।
 


Share

Leave a Reply