नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गृहमंत्री शाह का 3 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा, कड़ी हुई सुरक्षा

गृहमंत्री शाह का 3 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा, कड़ी हुई सुरक्षा
Share

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को तीन दिन की यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे। पहले दिन गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के बीच पहली सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का उद्घाटन करेंगे। अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से केंद्र शासित प्रदेश का यह उनका पहला दौरा है। अमित शाह श्रीनगर में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और शनिवार को जम्मू-कश्मीर के युवा मंडलों के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे। गृह मंत्री के केंद्र शासित प्रदेश के दौरे से पहले यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रीनगर में कई यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनमें दोपहिया वाहन चलाने वाले भी शामिल हैं, जिनकी गहन सुरक्षा जांच की गई है।

सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई। रैली स्थल भगवती नगर ग्राउंड का वरिष्ठ अफसरों ने दौरा किया। साथ ही स्पेशल यूनिट के कमांडो ने इसका मुआयना किया। ये कमांडो शनिवार को रैली स्थल को अपने घेरे में लेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ मुख्य रूप से रैली में तैनात रहेंगी। तीन हजार कर्मियों को रैली की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। एसएसबी, सीआईएसएफ के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट मुख्य रूप से स्टेज की सुरक्षा में होगी। जेके पुलिस के कमांडो सहयोग करेंगे। शुक्रवार को एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली ने भगवती नगर का दौरा कर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की। आयोजन स्थल को सील कर दिया गया है। हरेक शख्स को पूरी जांच के बाद ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। भगवती नगर से जुड़ने वाले तमाम रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को अर्द्धसैनिक बलों के साथ तैनात किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों के कई बड़े अफसर श्रीनगर पहुंचे
तवी नदी के आसपास भी पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है, क्योंकि आयोजन स्थल तवी नदी से सटा हुआ है। लिहाजा तवी नदी को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। अमित शाह शनिवार को कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के सभी चीफ के साथ बैठक करेंगे। आईबी, एमआई, रॉ, जेके पुलिस, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और एनआईए के चीफ श्रीनगर पहुंच चुके हैं। कश्मीर में टारगेट कीलिंग और आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए ये अफसर अपने-अपने स्तर पर किए गए बंदोबस्त की जानकारी देंगे।


Share

Leave a Reply