BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: 10 शहरों में सजेगी हनी सिंह के सुरों की महफिल, तारीख कर लें नोट

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: 10 शहरों में सजेगी हनी सिंह के सुरों की महफिल, तारीख कर लें नोट
Share

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: दिलजीत दोसांझ के बाद यो यो हनी सिंह इंडिया टूर की तैयारी में हैं। 22 फरवरी से हनी सिंह के इंडिया मिलेनियर टूर की शुरुआत होने जा रही है। ये कॉन्सर्ट भारत के 10 शहरों में हो रहा है। ये 22 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक चलेगा। हनी सिंह ने अपने इस कॉन्सर्ट की घोषणा जनवरी को की थी। वहीं 11 जनवरी को टिक्ट्स आउट किए गए थे, जो मिनटों में बिक गए थे। अब उनके फैंस को कॉन्सर्ट का इंतजार है। आइए आपको भी बताते हैं ये कॉन्सर्ट्स कब और कहां होने वाले हैं।

मुंबई से होगी शुरुआत

हनी सिंह से पहले पिछले साल दिलजीत दोसांझ भी दिल-लुमिनाटी टूर कर चुके हैं। इस टूर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इसके बाद एपी ढिल्लों भी इंडिया टूर कर चुके हैं। अब हनी सिंह भी इनके नक्शे कदम पर चलकर इंडिया टूर में अपने सुरों का जादू चलाने वाले हैं। सिंगर के कॉन्सर्ट की शुरुआत मुंबई से होगी।

इन शहरों में होगा कॉन्सर्ट

मुंबई में ये शो 22 फरवरी को होने जा रहा है। इसके बाद लखनऊ में 28 फरवरी, दिल्ली में 1 मार्च, इंदौर में 8 मार्च, पुणे में 14 मार्च, अहमदाबाद में 15 मार्च, बैंगलोर में 22 मार्च, चंडीगढ़ में 23 मार्च, जयपुर में 29 मार्च और कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा। कोलकाता इस टूर का लास्ट डेस्टिनेशन होगा। फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।

मिनटों में बिके थे टिकट

इस कॉन्सर्ट की टिकट्स पलक झपकते ही बिक गईं। वहीं पहले इनकी कीमत ₹1,499 थी जो बढ़कर 2,500 तक पहुंच गई। इसके बाद फैंस की बढ़ती डिमांड की वजह से टिक्ट्स के दाम भी बढ़ते दिखाई दिए। 2500 से टिकट की कीमत 6,500 से 8,500 तक कर दी गई।

सिंगर ने वीडियो की थी शेयर

हनी सिंह ने अपने फैंस के साथ इस कॉन्सर्ट से रिलेटेड एक वीडियो भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया, ‘इस अनुभव को मिस ना करें दोस्तों, ये कुछ अलग ही होने वाला है। मिलेनियर टूर सिर्फ एक टूर नहीं, बल्कि ये मेरी कहानी है जिसे मैं आप सबके साथ जीने वाला हूं।’


Share

Leave a Reply