नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ की राजधानी से आया हनी ट्रैप का मामला, युवती ने अश्लील वीडियो के आधार पर युवक से ऐंठ लिए लाखो रूपये...

छत्तीसगढ़ की राजधानी से आया हनी ट्रैप का मामला, युवती ने अश्लील वीडियो के आधार पर युवक से ऐंठ लिए लाखो रूपये...
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। बता दे की शादीशुदा युवक को प्रेमजाल में फंसाकर युवती द्वारा ब्लेकमेल किये जाने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डंगनिया निवासी अजय चौरे 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शादीशुदा है व एक बच्चे का बाप है। वर्तमान में डंगनिया में रहकर वकालत की पढाई कर रहा है। शादी समारोह में ग्राम बोरतला डोंगरगढ़ निवासी कुमारी झाडे से युवक की जान पहचान होने के बाद युवती ने प्रार्थी के साथ वीडियो व फोटोग्राफ खींचकर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। वहीं युवक द्वारा शादी से मना करने पर वीडियो व फोटो परिवार वालों को भेजने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की मांग किया। युवक द्वारा रुपये देने के कुछ समय के बाद फिर से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने पर घटना की जानकारी युवक ने अपने परिवार वालों को दिया इसके बाद घटना की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज कराने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से युवती को रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया।  

 

Share

Leave a Reply