BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 26 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 26 जनवरी, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल
मेष:

आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है।
वृष :

जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे, लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पदोन्नति की काफी संभावना है।
मिथुन :

दिन फायदेमंद साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करें। आपके महंगे तोहफे भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी।
कर्क:

अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। काम-काज में जरूरत से ज्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे।
सिंह :

उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। नई चीजों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें।
कन्या:

लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएं, खास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख्याल रखते हैं। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं।
तुला:

आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे।
वृश्चिक:

सेहत को लेकर ज्यादा देखभाल की जरूरत है। लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। दूसरों की दखलअंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा।
धनु :

आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है, क्योंकि आपकी सेहत आपके साथ नहीं है और इसके चलते आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोडऩा पड़ सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरूरत है।
मकर :

आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। गैर-जरूरी चीजों पर रुपए खर्च कर आप अपने जीवनसाथी को नाराज कर सकते हैं। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है।
कुंभ :

आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अपने जरूरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे, लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफी संभावना है।
मीन :

नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे।


 


Share

Leave a Reply