BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal,13 सितंबर 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal,13 सितंबर 2022: मेष, कन्या, मकर समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ...पढ़े आज का राशिफल
Share

 राशिफल-


मेष-नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। मन व्‍यथित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग सही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय कहा जाएगा। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा परेशान कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन-
आय में अचानक बढ़ोत्‍तरी होगी लेकिन आय के मार्ग को ध्‍यान में रखें। मन थोड़ा परेशान रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापार चलता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-नए व्‍यापार की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार प्रभावित दिख रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। धर्म में अत्‍यधिक न डूबें। कमतर भी न रहें। संतुलन बनाकर चलें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। सम्‍मान के प्रति सचेत रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। कोई ऊंगली उठ सकती है आपके ऊपर। विपरीत लिंगी सम्‍बन्‍धों में लांक्षन लग सकता है। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, उदर रोग से परेशान रहेंगे। प्रेम-संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। बजरंग बली की अराधना करें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक चलेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। अवसाद पर भी काबू रखें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-घरेलू सुख बाधित है। गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापार लगभग ठीक है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-नाक-कान-गला की परेशानी हो सकती है। व्‍यवसायिक विवाद की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान मध्‍यम, व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-पूंजी निवेश अभी न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों से अनबन की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। काली वस्‍तु का दान करें। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।


Share

Leave a Reply