BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल: दिनांक 01 दिसंबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल: दिनांक 01 दिसंबर, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष:

लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। मित्रों तथा स्वजनों की ओर से उपहार मिलेगा। उनके साथ समय आनंद में व्यतीत होगा। उनके साथ किसी समारोह या पर्यटन में जाने की संभावनाएं दिख रही हैं।

वृषभ:

आज आपकी वाणी का जादू किसी को अभिभूत करके आपको लाभ दिलाएगा। वाणी की सौम्यता नए संबंध स्थापित करने में सहायता करेंगे। शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। पठन- लेखन जैसी साहित्यिक प्रवृत्तियों में अभिरुचि बढ़ेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

मिथुन:

दुविधा में उलझा हुआ आपका मन महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेगा। वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी। पानी तथा अन्य तरल पदार्थों से सावधान रहें। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा।

कर्क:

शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। दोस्तों से लाभ होगा। कार्य सफलता और प्रिय व्यक्ति के साथ होने से आप आनंदित रहेंगे। आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएँ हैं। छोटी यात्रा होगी। मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह:

पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख- शांति से दिन व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों से विशेष मदद प्राप्त कर सकगें। दूरस्थ मित्र और स्नेहीजनों के साथ संपर्क या संदेशव्यवहार लाभदायक साबित होंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से अन्य लोगों का ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा।

कन्या:

आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। वाकपटुता और मीठी वाणी से आप लाभप्रद सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर सकेंगे। उत्तम भोजन, भेंट उपहारों और वस्त्रों की प्राप्ति होगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला:

आज के दिन जरा सा भी असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं। दुर्घटना से बचें। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार कराएँगी, ऐसी संभावना है। सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन होगा। मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे।

वृश्चिक:

नौकरी- धंधे या व्यवसाय में लाभ प्राप्ति होगी। मित्रों के साथ मुलाकात, प्रवास का आयोजन करेंगे, विवाहोत्सुक युवक-युवतियों के विवाह के लिए सुनहले अवसर आएंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। बुजुर्ग और बुजुर्गबंधु भी आपके लाभ में निमित्त बनेंगे।

धनु:

आज का दिन शुभ फल प्रदान करनेवाला है। गृहस्थजीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। ऊपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है।

मकर:

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता और प्रतिकूलता से मिश्रित फलदायी रहेगा। बौद्धिक कार्य और व्यावसायिक क्षेत्र में आप नए विचारों से प्रभावित होंगे और उन्हे अपनाएंगे।

कुंभ:

वाणी पर संयम रखिएगा। इससे पारिवारिक घर्षण को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। आर्थिकरूप से तंगी रहेगी। शारिरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

मीन:

दैनिक कार्यों में से छुटकर आज बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे। परिवारजन और मित्रों का भी इस प्रवृत्तियों में समावेश करेंगे, जो कि उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी। शारीरिक और मानसिकरूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे।


Share

Leave a Reply