BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राशिफल : दिनांक 09 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 09 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

 आज का राशिफल
मेष :
भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
बृषभ :
किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
मिथुन :
पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में रहत मिलेगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं उद्वेलित करेंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा।
कर्क :
सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता न पालें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह :
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।
कन्या :
पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी अवसर मिलेंगे।
तुला :
बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन में चिंता संभव।
वृश्चिक :
भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। जीवन साथी के स्नेह से खुश रहेंगे।
धनु :
शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रख दायित्वों के प्रति सजग होना, प्रगति का सूचक है।
मकर :
नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनो से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।
कुंभ :
कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन :
आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।


Share

Leave a Reply