CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राशिफल : दिनांक 09 मई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल : दिनांक 09 मई, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा शिक्षा में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी।

वृषभ राशि-

आज मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें, और धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी मित्र से धन प्राप्त हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा। कहीं बाहर जाने के बारे में सोच सकते हैं।

मिथुन राशि-

आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन आलस्य की अधिकता हो सकती है। आत्मसंयत रहें और परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। घरेलू समस्या अभी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि-

आज मानसिक शान्ति रहेगी, नौकरी में कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आज व्यस्तता अधिक रहेगी और शैक्षिक कार्यों पर पूर्ण ध्यान दें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आज स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। विवादों से दूर रहें।

सिंह राशि-

आज कार्यों में मन लगेगा। भवन सुख या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। इसके अलावा किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त्र होंगे। किसी बाहरी व्यक्ति पर विश्वास ना करें, धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि-

आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में पूरा ध्यान दें। इसके अलावा सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। इसके अलावा किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। 

वृश्चिक राशि-

आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में निवेश के लिए माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इसके अलावा भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

धनु राशि-

आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। इसके अलावा मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर राशि-

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। ऑफिस में सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयेाग मिलेगा।

कुंभ राशि-

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती है। इसके अलावा परिवार का साथ भी मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घरवालों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि-

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और मन में सकारात्मकता का प्रभाव बढ़ सकता है। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा लाभप्रद रहेगी, लेकिन परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।


Share

Leave a Reply